फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : रूस की एक अदालत ने गूगल पर 750 करोड़ व मेटा पर 202 करोड़ डॉलर का लगाया जुर्माना

Sat, 25 Dec 2021 07:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को

सार

रूस की एक अदालत ने स्थानीय कानून में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने के लिए गूगल व मेटा पर भारी जुर्माना लगाया है। गूगल पर जहां 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़) वहीं मेटा पर 2.7 करोड़ डॉलर (202 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
facebook google - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी में एक अदालत ने शुक्रवार को स्थानीय कानून में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने के लिए गूगल व मेटा पर भारी जुर्माना लगाया है। गूगल पर जहां 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़) वहीं मेटा पर 2.7 करोड़ डॉलर (202 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने पर की गई कार्रवाई  
टैगांस्की जिला कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने बार बार प्रतिबंधित कंटेंट हटाने के आदेश की उपेक्षा की। गूगल का कहना है कि वह आदेश का अध्ययन करने के बाद अगला कदम उठाएगी।

रूसी अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव डाला है। उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से संबंधित सामग्री हटाने में विफल रहने का आरोप लगाया है। रूस पहले भी गूगल, फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें