फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में भारतवंशी सिख टैक्सी चालक के साथ यात्रियों ने की मारपीट, पुलिस मामले की कर रही जांच

Wed, 23 Sep 2020 07:57 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
UK Police - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूके में भारतवंशी एक सिख टैक्सी चालक के साथ कुछ यात्रियों ने दुर्व्यवहार किया, अपशब्द कहे और मारपीट की। इस घटना के बाद ब्रिटेन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टैक्सी चालक, यात्रियों को दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड के रीडिंग शहर के ग्रोसवेनर कसीनो से लंदन लेकर आया था।

विज्ञापन


महामारी के कारण नौकरी छूटने के बाद टैक्सी चलाना शुरू किया था
41 वर्षीय टैक्सी चालक विनीत सिंह ने बताया कि चार लोगों के एक समूह ने उसके साथ मारपीट की। सिंह ने बताया कि हमलावरों ने उससे पूछा कि क्या तुम तालिबानी हो। चार में से एक ने उनकी पगड़ी उतारने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह भयानक था, वास्तव में भयावह, मैं फिर से रात के समय काम नहीं करूंगा। मैं अभी भी बहुत डरा हुआ हूं। टेम्स वैली की पुलिस घटना की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से सामने आने की अपील कर रही है।

बर्कशायर स्थित स्लो में सिंह एक स्कूल में संगीत के अध्यापक थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण नौकरी छूटने के बाद उन्होंने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ टाइलहर्स्ट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस हमले से बुरी तरह घबरा गए हैं और अब रात में काम पर नहीं जाएंगे। यह मेरा बहुत बुरा अनुभव था। यह मेरा धर्म है इसलिए मैं अपनी पगड़ी की इज्जत करता हूं।
विज्ञापन


सिंह जब गाड़ी चला रहे थे तब चार में से एक यात्री ने उनकी पगड़ी उतारने की कोशिश की और सिर पर थप्पड़ मारा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पगड़ी के धार्मिक महत्व को समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री नहीं माने। इस घटना से बुरी तरह से डरे विनीत को इस बात पर यकीन है कि यह हमला ना सिर्फ नस्लवाद से प्रेरित था बल्कि चारों यात्री घृणा से भरे हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें