फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जोकर बताने वाले कारोबारी को 18 साल की जेल

Wed, 23 Sep 2020 07:10 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
jailed - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आलोचक कारोबारी रेन झिकियांग को भ्रष्टाचार मामले में 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जिनपिंग को जोकर बताने वाले रेन को इससे पहले सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि रेन ने अपने पूर्व पदों का इस्तेमाल रिश्वत लेने और सार्वजनिक धन का गबन करने के लिए किया था। जबकि रेन के समर्थकों का कहना है कि जिनपिंग पर की गई टिप्पणी के कारण उन्हें सजा सुनाई गई है। रेन ने कोरोना के प्रसार को रोकने में जिनपिंग को नाकाम बताते हुए उनकी आलोचना की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें