अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने कनाडा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हो रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पैदल ही सीमा पार कर अमेरिका में प्रवेश कर गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघीय अधिकारियों ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। अमेरिकी सीमा पुलिस के बयान के अनुसार मोंटाना में स्वीट ग्रास स्टेशन के अधिकारियों ने शनिवार को कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में कोट्स से गैरकानूनी तरीके से पैदल ही एक व्यक्ति को देश की सीमा में प्रवेश करते देखा। बयान में कहा कि अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और पता चला कि वह भारतीय है।