भारतीय-अमेरिकी दंपती ने बिहार एवं झारखंड में स्वास्थ्यसेवा कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं। बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (बीजेएएनए) ने बताया, ‘रमेश और कल्पना भाटिया फैमिली फाउंडेशन’ द्वारा बीजेएएनए को दिए इन 1,50,000 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपये) का इस्तेमाल प्रान-बीजेएएनए पहल के जरिए दोनों राज्यों के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्यसेवा प्रयासों के लिए किया जाएगा।
प्रवासी एलुमनी (प्रान) भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों की पहल है, जो बिहार एवं झारखंड में वंचित एवं कमजोर तबके के लोगों को स्वास्थ्यसेवा मुहैया कराने के लिए काम कर रहे हैं।