फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अस्पताल को सही ढंग से संक्रमण मुक्त नहीं करने के चलते तेजी से बढ़े थे कोरोना के मामले

Fri, 16 Oct 2020 02:29 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

चीन के चिंगदाओ में एक अस्पताल को सही ढंग से संक्रमण मुक्त नहीं किए जाने के चलते कोविड-19 के मामलों में तेज उछाल देखा गया था, जिसकी वजह से शहर में एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन



शहर में जिन एक करोड़ से अधिक लोगों जांच की गई, उनमें से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग के एक दल के उप प्रमुख मा लिक्सिन ने कहा कि चिंगदाओ चेस्ट अस्पताल के सीटी कक्ष को सही ढंग से संक्रमण मुक्त नहीं किए जाने के चलते चिंगदाओ शहर में कोविड-19 के मामलो में तेज उछाल देखा गया था।

सरकार की ओर से संचालित समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने लिक्सिन के हवाले से कहा कि लोगों के एक-दूसरे से संपर्क में आने के चलते कोविड-19 के मामलो में तेजी आने की संभावना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक संक्रमण नहीं फैला।
विज्ञापन


चिंगदाओ में संक्रमण के मामलों में उछाल को लेकर देशभर में चिंताएं व्याप्त हो गई थीं क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय दिवस अवकाशों के दौरान हजारों पर्यटक इस शहर में आए थे। सरकार की ओर से संचालित 'चाइना डेली' की खबर के अनुसार एक करोड़ चार लाख लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 88 लाख नमूनों की जांच के नतीजे जारी किए जा चुके हैं।

शहर के उप मेयर और जन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख सुई रुवेन ने कहा कि पहले ही पृथक वास में भेजे जा चुके लोगों के अलावा और लोग संक्रमण की चपेट में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ दस लाख लोगों की जांच की जानी है। शुक्रवार तक सभी लोगों की जांच हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें