फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे : ताइवान को चीन का हिस्सा नहीं मानते 90 फीसदी ताइवानी, लगातार चीन के खिलाफ उठा रहे आवाज

Sun, 27 Mar 2022 02:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ताइपे।

सार

 सर्वेक्षण में पाया गया कि 88.6 प्रतिशत ने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति की रक्षा के लिए अन्य लोकतंत्रों के साथ घनिष्ठ सहयोग की मांग करने वाली सरकार को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन संकट के बीच एक सर्वेक्षण में लगभग 90 प्रतिशत लोगों ने बीजिंग के इस दावे को खारिज कर दिया कि ताइवान चीन का हिस्सा रहा है।

विज्ञापन


रेडियो ताइवान इंटरनेशनल (आरटीआइ) का हवाला देते हुए ताइवान न्यूज ने इस सर्वे के नतीजे प्रकाशित किए। सर्वे में लोगों ने ताइवान के वैश्विक स्थान को सीमित करने और उसे चीनी सैन्य बल की धमकी की कोशिशें भी खारिज कर दीं।

 सर्वेक्षण में पाया गया कि 88.6 प्रतिशत ने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति की रक्षा के लिए अन्य लोकतंत्रों के साथ घनिष्ठ सहयोग की मांग करने वाली सरकार को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


70 प्रतिशत से अधिक ने उच्च स्तरीय प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को चीन में नौकरियों के लालच में आने से रोकने के विधायी प्रयासों के समर्थन में भी आवाज उठाई। 74.6 प्रतिशत लोगों ने चीन को ताइवान की सरकार के प्रति माना शत्रुतापूर्ण माना।  
विज्ञापन


जनमत सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, ताइवान के 59.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चीन ने ताइवान के लोगों के प्रति एक अमित्र रवैया दिखाया है। जबकि 80 प्रतिशत से अधिक ने सरकार के इस रुख को स्वीकार किया कि ताइवान का भविष्य और चीन के साथ संबंधों का विकास ताइवान की 2.3 करोड़ आबादी के निर्णय के अधीन होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें