फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तालिबान के 9 आतंकवादी ढेर

Tue, 04 May 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल

सार

  • सुरक्षा बलों और तालिबान के आतंकवादियों के बीच भीषण टकराव हुआ
  • दक्षिणी जाबुल प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों पर हुए बड़े धमाके में  तीन अफगान सुरक्षा बल भी हुए शहीद
विज्ञापन
अफगानिस्तान सेना की आतंकियों पर कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में लोगार प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में आत्मघाती ट्रक बम धमाके में 21 लोगों के मारे जाने के बाद दक्षिणी जाबुल प्रांत में रविवार देर रात सुरक्षा बलों पर बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में तीन अफगान सुरक्षा बलों ने जान गंवा दी। हालांकि इस दौरान हुई मुठभेड़ में तालिबान के 9 आतंकवादी भी मार गिराए गए।

विज्ञापन


प्रांतीय परिषद के प्रमुख अता जान हक ने बताया कि जिस वक्त झबुल के लिए राजधानी शहर कलात में तालिबान ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया तब सुरक्षा बलों के साथ उसका भीषण टकराव हुआ। इस दौरान दो सुरक्षा बल घायल भी हुए हैं।

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के एलान के बाद से 226 की मौत
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सैनिकों की वापसी का एलान किया है। इसके बाद से अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से 24 में 157 सुरक्षा बलों समेत 226 लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान 69 नागरिक भी मारे गए हैं। तालिबान ने पत्रकारों, नागरिक कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर बम धमाकों को अंजाम देकर देश में हिंसा तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें