फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड में रहने वाले 82 फीसदी लोगों की मांग, तलाक लेना हो आसान

Mon, 27 May 2019 10:48 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आयरलैंड में 82 फीसदी लोग चाहते हैं कि उनके लिए तलाक लेना आसान होना चाहिए। अपनी इस मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों द्वारा सरकार से मांग की गई कि इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जनमत संग्रह कराया जाए। 

विज्ञापन


लोगों की मांग मानते हुए सरकार ने जनमत कराया तो रविवार को हैरान करने वाले परिणाम सामने आए। 82 फीसदी लोगों ने तलाक के कानून को सरल बनाने के लिए वोट किया। जिसके बाद सरकार ने नया विधेयक लाने का संकेत दिया है। 

आयरलैंड में तलाक लेने के लिए दंपतियों को 4 से 5 साल के लिए अलग रहना जरूरी होता है। लेकिन अब सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह इस अवधि को कम करके सिर्फ दो साल अलग रहने की अनिवार्यता संबंधी नया विधेयक लाएगी। 
विज्ञापन


आयरलैंड में 1995 में तलाक कानून को मात्र 50.3 फीसदी मतों के साथ मान्यता दी गई थी। वहां की राष्ट्रीय महिला परिषद की निदेशक ओरला ओ'कॉनर ने कहा कि घरेलू शोषण का सामना करने वाली महिलाओं के लिए छोटी तलाक की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।

ओरला ने कहा, जब पति-पत्नी अलग होते हैं उनके साथ कई परेशानी होती हैं। चल संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा, बच्चों की देखभाल का अधिकार किसे होगा। दाम्पत्य के दौरान हासिल पेंशन अधिकारों और बीमा पॉलिसी का बंटवारा कैसे होगा। सरकार ने जो संकेत दिए हैं, उससे लोगों का खर्च और समय दोनों ही बचेंगे।

बता दें कि आयरलैंड में 2015 में भी सरकार ने जनमत संग्रह के जरिए समलैंगिकों की शादी को मंजूरी दी थी। 2018 में गर्भपात को भी इसी तरह कानूनी मान्यता दी गई थी। दुनिया में सबसे ज्यादा तलाक लक्जमबर्ग में होते हैं और सबसे कम भारत में। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें