फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआर कांगो में नाव डूबने से 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Mon, 27 May 2019 10:27 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कांगो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिमी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां की एक झील में एक नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अभी तक लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


इनोंगो के मेयर साइमन मबो वेम्बा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभी तक 30 लोगों के शव मिले हैं। मरने वालों में 12 महिलाएं, 11 बच्चे और सात पुरुष शामिल हैं। हादसा माई-एनदोम्बे झील में शनिवार रात को हुआ।

मेयर ने कहा कि मृतकों की ये संख्या अंतिम नहीं है। नाव में कितने लोग सवार थे इसका पता लगाना मुश्किल है क्योंकि नाव में कई अवैध प्रवासी भी हो सकते हैं।  बता दें कि कांगो की नौकाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान ले जाने के कारण यहां हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें