पाकिस्तान के एक अस्पताल में एयर कंडिशनिंग (एसी) सिस्टम फेल होने के कारण कम से कम 8 नवजातों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिवाल के डिप्टी कमिश्नर जमान वट्ट ने पंजाब सरकार के विशेष स्वास्थ्य सेवा व मेडिकल शिक्षा विभाग को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कथित तौर पर नवजात बच्चों की मौतों की वजह का जिक्र है, खासकर एसी सिस्टम फेल होने के कारण।
अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार देर रात एक मरीज के परिचारक से एक आपातकालीन कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि साहिवाल के जिला मुख्यालय अस्पताल के बाल चिकित्सा वार्ड में एसी सिस्टम के काम न करने के कारण नवजात बच्चों की मौत हो गई है।
अधिकारी ने कहा, ‘मैं जल्दी से वॉर्ड में पहुंचा और पाया कि एसी सिस्टम खराब है, जिसके परिणामस्वरूप अंदर का तापमान असामान्य था। एसी फेल होने के कारण कई अन्य मौतों की आशंका हो सकती है, जिसकी रिपोर्ट नहीं की गई है।’ पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।