फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बारिश का कहर, चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत

Mon, 29 Jul 2019 12:47 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में बारिश का कहर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, शांगरीला में दो और बुनेर, मानसेहरा और एबटाबाद में दो लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


घटना में छह महिला सहित 18 से अधिक लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि प्रांत में भारी बारिश से पांच घरों, दो झोपड़ियों और तीन स्कूल इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के कारण तिरिच मीर और कोश्त सहित चितराल के अलग-अलग इलाकों को याताताय के लिए बंद कर दिया गया है।

पंजाब प्रांत में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। खबर में बताया गया है कि सरगोधा शहर में छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। शेखूपुरा में पांच और छत गिरने की घटनाएं सामने आईं और अधिकारियों ने घायलों की संख्या 10 बताई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बारिश और बाढ़ से राहत के कोई आसार नहीं हैं। इसके साथ ही इस्लामाबाद, रावलपिंडी, गुजरांवाला, सरगोधा, फैसलाबाद, मुल्तान तथा बहावलपुर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें