फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पेरिस की एक इमारत में लगी आग, सात की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पेरिस, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 05 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरिस की आठ मंजिला बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : Sky News

पेरिस में सोमवार की रात एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। 



मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि इस आठ मंजिला इमारत के सातवें एवं आठवें तल पर आग अब भी बुझी नहीं है। इस आग में दमकल विभाग के तीन कर्मियों समेत 27 अन्य लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।


बताया जा रहा है कि आसपास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों को भी आग के धुंए से नुकसान पहुंचा है। उन्हें भी बचावकर्ताओं द्वारा बिल्डिंगों से बाहर निकाला गया है। मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर करीब 200 दमकलकर्मी मौजूद थे। 


दमकलकर्मियों द्वारा आग में फंसे लोगों को बचाया गया है। घायलों का इलाज अभी चल रहा है। ये एक ऐसा इलाका है जहां अधिकतर प्रर्यटक आते हैं। मुख्य तौर पर ये पर्यटक आयफिल टावर जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए आते हैं।


फायर सर्विसेज के प्रवक्ता क्लेमेंट कोगनन का कहना है कि कई लोगों को आग से बचा लिया गया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने छत पर शरण ली थी। रात के करीब 3.30 बजे तक दमकलकर्मियों ने ब्लॉक को खाली कराने के काम खत्म कर लिया था। आसापास स्थित कई अन्य बिल्डिंगों को भी खाली कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next