अफ्रीका में लाइबेरिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले 11 महीने में 1500 करोड़ लाइबेरियन डॉलर (699 करोड़ रुपए) गायब हो गए हैं। डेढ़ महीने से इनकी तलाश की जा रही है।
यह रकम दसरे देशों से प्रिंट होकर आई थी, जिसे सेंट्रल बैंक भेजा जाना था। पुलिस इस मामले की जांच 8 अगस्त से कर रही है।
सूचना मंत्री लेन यजीन नागबे के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवंबर 2017 से अगस्त 2018 तक पूरी रकम दूसरे देशों में प्रिंट होने के बाद मोनरोविया रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।
बैंक अफसरों और मंत्रियों को पैसों से भरे बैग एयरपोर्ट पर उतारे जाने की खबर ही नहीं थी।
मीडिया ने अगस्त में खुलासा किया था कि विदेशों से प्रिंट होने के बाद लाइबेरियन डॉलर देश में आ रहे हैं, लेकिन सेंट्रल बैंक तक नहीं पहुंच रहे। (इनपुट:एजेंसी)