फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, आठ की मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:53 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को अनुसार फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया है। फिलीपींस समयानुसार भूंकप के झटके शाम के पांच बजकर ग्यारह मिनट पर महसूस किए गए। यह झटके टेक्टोनिक थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक पंमपांगना की राज्यपाल लीलिया पिनेडा ने कहा कि इस भूकंप में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। यह झटके फिलीपींस की राजधानी मनीला सहित लुजोन के विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए।

विज्ञापन


क्लार्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जाएम मेलो ने कहा कि चेक-इन लॉबी में छत का एक हिस्सा टूट गया जिसकी वजह से सात लोगों को मामूली चोटे आई हैं। फिलीपींस के परिवहन विभाग ने इससे पहले घोषणा की थी कि क्षति के कारण हवाई अड्डे पर परिचालन को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें