फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में बाढ़ से 50 लोगों की मौत, 59 घायल

Mon, 18 Mar 2019 04:21 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जकार्ता, इंडोनेशिया
विज्ञापन

इंडोनिशया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और 59 लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये भूस्खलन प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास स्थित सेंतानी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा से नुकसान अभी और बढ़ सकता है क्योंकि तलाश एवं बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बाढ़ शायद भूस्खलन के कारण आई।’ 

बाढ़ का पानी कम हुआ है। हालांकि, अधिकारी अब भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नुग्रोहो ने कहा, ‘संयुक्त तलाश एवं बचाव दल अब भी लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं और पेड़ गिरने, चट्टानों, कीचड़ और तथा अन्य कारणों के चलते सभी प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें