फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद हाफिज सईद के जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत के कई नेता हुए अंडरग्राउंड

Sun, 17 Mar 2019 10:19 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को छोड़कर उसके सभी शीर्ष साथी अंडरग्राउंड हो गए हैं। अधिकृत सूत्रों ने रविवार को दावा किया पाकिस्तान की तरफ से सईद के संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत (एफआईएफ) को प्रतिबंधित सूची में डालकर कार्रवाई शुरू करने के बाद इनसे जुड़े ये शीर्ष नेता दिखाई नहीं दिए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की तरफ से बने दबाव के बाद शुरू की थी। आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाले संगठन एफएटीएफ की तरफ से ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी के बाद इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिबंधित संगठनों के 100 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर का बेटा और भाई भी शामिल है। इसके अलावा सरकार ने जैश, जेयूडी और एफआईएफ की संपत्तियों को भी अपने नियंत्रण में लेने का दावा किया था। 

सूत्रों ने यह भी दावा किया कि इस कार्रवाई के बावजूद सईद अब भी खुलेआम घूम रहा है और अंडरग्राउंड हुए सभी नेता भी पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव खत्म होते ही जल्द दोबारा सामने आ जाएंगे। पाकिस्तान सरकार ने सईद को भी चर्चा में नहीं रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सईद फिलहाल लाहौर स्थित अपने घर में हाई सिक्योरिटी के बीच रह रहा है। जेयूडी की मीडिया टीम भी अंडरग्राउंड हो गई है और पत्रकारों के फोन नहीं उठा रही है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सरकार अजहर और सईद को भी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी के तहत हिरासत में लिए जाने पर विचार कर रही है। पाकिस्तान की इस कार्रवाई को भारत ने दिखावा करार दिया था। अब सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी से उसकी बात की पुष्टि भी हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें