स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने इस वाकये का वीडियो ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। हालांकि, बच्चे की पहचान उजागर नहीं की गई। बच्चे को सुरक्षित अभिभावकों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता ऑफिस गए हुए थे। इस बीच मौका देखकर उसने एसयूवी की चाबी ली और घर से निकल पड़ा। उसके भाई को इसका ध्यान रखना था। पर वह खुद टीवी देख रहा था।
पुलिस ने नहीं दर्ज किया है केस
पुलिस ने इस घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। बच्चे को रोकने वाले मोर्गन ने कहा, इस पर सरकारी वकील ही फैसला लेंगे। मोर्गन ने कहा, बच्चे के पॉकेट में तीन डॉलर थे। उसे डेढ़ करोड़ रुपये से शुरू होने वाली लैम्बोर्गिनी की कीमत का अंदाजा शायद ही रहा होगा।