फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना की वजह से 48 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, सुरक्षा प्रावधान न होने की शिकायत

Mon, 06 Jul 2020 12:40 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
पाकिस्तान डॉक्टर्स- हड़ताल (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी बुरी स्थिति में है। इसी की शिकायत लेकर पंजाब प्रांत के शिक्षण अस्पतालों में कार्यरत 48 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई सुरक्षा प्रावधान न होने का हवाला देते हुए रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। एक साथ इतने डॉक्टरों के इस्तीफे से पाकिस्तान की कोविड-19 के खिलाफ जंग में चल रही कोशिशों को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब तक 2,28,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4,700 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 48 डॉक्टरों ने सरकारी शिक्षण अस्पतालों में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। इनमें से अधिकतर चिकित्सक युवा हैं।

इस्तीफा देने वाले डॉक्टर लाहौर के मेयो, सर्विसेज, जिन्ना, जनरल, लेडी एटिसन, चिल्ड्रन अस्पताल, फैसलाबाद के शेख जायद, एलायड और सिविल अस्पताल और मुल्तान के एसजेडएच रहीम यार खान तथा निश्तर हॉस्पिटल में कार्यरत थे।
विज्ञापन


लाहौर के एक सार्वजनिक अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, 'डॉक्टरों ने सरकार से कई बार घातक कोरोना वायरस से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने का अनुरोध किया था, लेकिन सरकार की नाकामी के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।' उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अधिक दिलचस्पी नहीं रखती।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार कोविड-19 के चलते अब तक 70 से अधिक चिकित्सा पेशेवरों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर डॉक्टर हैं। इसके अलावा 5,000 से अधिक चिकित्सा कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें