फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए 45 बच्चे, शेख हसीना का आठ वर्षीय रिश्तेदार भी शामिल

Wed, 24 Apr 2019 01:48 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका धमाके के बाद एक मार्मिक तस्वीर
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए ‘‘जघन्य और कायराना’’ आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की और इसके षड्यंत्रकारियों, वित्तपोषकों आदि को न्याय की जद में लाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में जर्मन राजदूत क्रिस्टोफर हेस्जेन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद श्रीलंका में हुए जघन्य और कायरतापूर्ण आतंकवादी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

सुरक्षा परिषद ने पीड़ितों के परिवारों और श्रीलंका सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जोर दिया कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इन आतंकवादी हमलों के षड्यंत्रकारियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह बनाने तथा उन्हें न्याय की जद में लाए जाने पर बल दिया। 

इसमें सभी देशों से आग्रह किया गया है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वाह करें और श्रीलंका सरकार तथा अन्य सभी संबंधित प्राधिकारों को सक्रिय रूप से सहयोग करें।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 45 बच्चों की मौत हो गयी। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुसार इस संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में जीवन-मृत्यु की जंग लड़ रहे हैं। इन 45 बच्चों में 40 बच्चे श्रीलंका के थे जबकि पांच बच्चे विदेशी थे।

श्रीलंका धमाकों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का एक रिश्तेदार भी मारा गया

श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए बम धमाकों में मारे गये 45 बच्चों में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का आठ वर्षीय रिश्तेदार भी शामिल है। मंगलवार में मीडिया में आयी खबर में यह जानकारी दी गयी। 
खबरों के अनुसार सत्तारूढ़ आवामी लीग के नेता शेख फजलुल करीम सलीम का नाती जयान चौधरी मारा गया। पहले, बम धमाकों के बाद उसके लापता होने की खबर आयी थी। ईस्टर संडे पर हमले की चपेट में आए कोलंबो के एक होटल के भूतल स्थित रेस्तरां में आठ वर्षीय जयान अपने पिता मोशी उल हक के साथ नाश्ता कर रहा था। 

इन धमाकों में 321 लोगों की मौत हो गयी थी और करीब 500 अन्य घायल हुए थे। ढाका ट्रिब्यून की खबर है कि सलीम के भाई शेख फजलुर रहमान मारुफ ने बताया कि जयान का शव बुधवार को वापस ढाका लाया जाएगा। फजलुल करीम सलीम प्रधानमंत्री हसीना के रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें