फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पाकिस्तान में महिलाओं के कपड़े उतरवाकर की लाठी-डंडों से पिटाई, सड़क पर नग्न अवस्था में कराई गई परेड 

Wed, 08 Dec 2021 08:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

महिलाओं का कहना है कि वे एक दुकान में पानी मांगने गई हुई थीं। दुकान मालिक ने उन पर चोरी का आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। चार महिलाओं में एक किशोरी भी शामिल थी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से इंसानियत तो शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में चार महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। बीच सड़क पर उनके कपड़े उतरवाए गए, इसके बावजूद लोग नहीं माने और लाठी-डंडो से उनकी पिटाई भी की। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में चारों महिलाएं दया की भीख मांगती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


दुकान से चोरी का लगाया आरोप 
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे फैसलाबाद के एक बाजार में कूड़ा बीनने गई हुई थीं। इसी बीच उनको प्यास लगी तो वे उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर पर जाकर पानी की बोतल मांगने लगीं। लेकिन दुकान मालिक सद्दाम ने उन्हें दुकान से चोरी करने वाला समझ लिया और आरोप लगाकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने महिलाओं के कपड़े उतरवाए, उन्हें सड़क पर नंगा चलाया और उनकी पिटाई भी की। 

वीडियो वायरल होने बाद हरकत में आई पुलिस 
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को गिरफ्तार भी किया गया है, मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें