फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: इलिनोइस के गवर्नर पद प्रत्याशी पर टूटा दुखों का पहाड़, हेलिकॉप्टर हादसे में बेटे-बहू और पोते-पोती की मौत

Thu, 23 Oct 2025 10:50 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैसाचुसेट्स

सार

Plane Crash In USA: अमेरिकी राज्य इलिनोइस के गवर्नर पद के प्रत्याशी डैरेन बेली के चार परिजनों की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये विमान हादसा मोंटाना इलाके में हुआ, जिसमें गवर्नर पद के प्रत्याशी के बेटे-बहू और पोते-पोती की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के इलिनोइस राज्य के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डैरेन बेली के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोंटाना में हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में उनके चार करीबी परिवारजन की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार शाम पूर्वी मोंटाना के एक छोटे से कस्बे एकालाका के पास हुआ। स्थानीय शेरिफ कार्यालय के अनुसार, हेलिकॉप्टर कस्बे के दक्षिण-पश्चिम इलाके में गिरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Brazil President: 'अगले साल फिर चुनाव लडूंगा', लूला दा सिल्वा ने लगातार चौथी बार राष्ट्रपति बनने की जताई इच्छा

बेटे-बहू और पोते-पोती की मौत
मृतकों में बेली के बेटे जैकरी, उनकी पत्नी केल्सी और उनके दो बच्चे- 12 वर्षीय बेटी वाडा रोज और सात वर्षीय बेटा सैमुअल शामिल हैं। दंपति का तीसरा बच्चा हादसे के समय हेलिकॉप्टर में सवार नहीं था। बेली के चुनाव अभियान की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'डैरेन और सिंडी (बेली की पत्नी) इस अकल्पनीय दुख से टूट गए हैं। वे अपने विश्वास, परिवार और उन लोगों की प्रार्थनाओं में सान्त्वना पा रहे हैं जो उनसे प्रेम करते हैं।' 
विज्ञापन


राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने बताया कि उसने इस हेलिकॉप्टर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

2022 में गवर्नर चुनाव में मिली थी हार
डैरेन बेली दक्षिणी इलिनोइस के जेनिया कस्बे के रहने वाले हैं। वे 2022 में हुए गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेबी प्रिट्जकर से हार गए थे, लेकिन अब 2026 के चुनाव में फिर से रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से गवर्नर पद की दौड़ में हैं। इससे पहले वे इलिनोइस विधानसभा और सीनेट में दो-दो साल के कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने रिपब्लिकन सांसद माइक बॉस्ट को भी पार्टी के भीतर चुनौती दी थी, लेकिन वे उस चुनाव में भी हार गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-Bhutan Ties: भारत-भूटान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय बैठक, नई रणनीति और रोडमैप पर हुई चर्चा

रिपब्लिकन पार्टी की अध्यक्ष ने जताया दुख
इलिनोइस रिपब्लिकन पार्टी की अध्यक्ष कैथी साल्वी ने बयान जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'यह एक बेहद दर्दनाक क्षण है। हम सभी बेली परिवार के साथ हैं और इस कठिन समय में उनकी आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें