फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: एसेक्स में ट्रक से मिले 39 शव, चालक गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2019 02:34 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, एसेक्स
विज्ञापन
ट्रक से मिले शवों की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को ट्रक के एक कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था। पुलिस ने उत्तरी आयरलैंड के रहने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एस्सेक्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह बहुत दुखद घटना है जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने बताया कि लंदन के पूर्व में ग्रेयज में औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाए गए लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वाले लोग कहां से आए थे थे या उन्हें कहां जाना था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान करने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन


मुख्य पुलिस अधीक्षक एंड्रयू मारिनर ने कहा कि 'यह एक दुखद घटना है जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जो कुछ हुआ है, उसकी जांच के लिए हमारी पूछताछ जारी है। हम मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं, हालांकि यह इसमें लंबा समय लग सकता है।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार, ट्रक बुल्गारिया से आया था और यह शनिवार 19 अक्तूबर को यूके में प्रवेश किया। हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। हमने घटना के सिलसिले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें