चीन में 36वां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल
- फोटो : Social Media
चीन में धूमधाम के साथ 36वां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल मनाया गया जिसमें हजारों पतंग हवा में उड़ती नजर आईं। चीन के वेइफांग शहर में शनिवार को 36वां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल मनाया गया। इसमें 30 देशों के 400 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।
चीन के इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल को देखने के लिए दुनियभर से लाखों लोग वहां पहुंचे। फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, कनाडा और इंडोनेशिया समेत 30 देशों से करीब 1.2 लाख लोग पहुंचे। दिनभर चलने वाले इस फेस्टिवल में हजारों पतंग आसमान में उड़ती नजर आईं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेइफांग में हर साल 80 लाख पतंगें बनाई जाती हैं। इन्हें चीन के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में भेजा जाता है। वेइफांग की आबादी करीब 9.5 लाख है। इनमें से 25 फीसदी लोगों को सालभर पतंग बनाने से रोजगार मिलता है।