फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच

Sun, 30 Mar 2025 02:36 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। इस इमारत का चीन से कनेक्शन है। इसे लेकर थाईलैंड सरकार ने जांच शुरू करा दी है। जानिए क्या है इमारत का चीन से संबंध...। 
विज्ञापन
बैंकॉक भूकंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक में शुक्रवार को आए भूकंप में 33 मंजिला इमारत गिरने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले तीन साल से निर्माणाधीन इस इमारत का चीन से भी कनेक्शन है। इमारत गिरने के बाद थाईलैंड सरकार ने निर्माण कराने वाली फर्म के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 33 मंजिला इमारत थाईलैंड के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) की थी। दो अरब से अधिक बहत (45 मिलियन पाउंड) की लागत से तीन साल से यहां कार्यालय का निर्माण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि एसएओ भवन की इमारत के निर्माण को लेकर इटालियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी (आईटीडी) और चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) लिमिटेड में अनुबंध हुआ था। चाइना रेलवे नंबर 10 (थाईलैंड) चीन के बड़े इंजीनियरिंग ग्रुप की सहायक कंपनी है, इसके पास 49 फीसदी हिस्सेदारी है। 

ये भी पढ़ें: तीसरे दिन भी कांप रही म्यांमार की धरती, अब 5.1 तीव्रता का भूकंप आया; अब तक 1700 की मौत
विज्ञापन


एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में स्थापित चाइना रेलवे नंबर 10 थाईलैंड ने  कार्यालय भवनों, रेलवे और सार्वजनिक सड़कों सहित बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का काम किया है। कंपनी ने 2023 में 199.66 मिलियन बहत का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। इसके कई थाई शेयरधारक हैं। इमारत गिरने के बाद  थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विशेषज्ञ पैनल को इमारत ढहने का कारण जानने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद में भारत सबसे आगे; मानवीय सहायता और आपदा राहत टीम मोर्चे पर

सबसे ज्यादा मौत इमारत के मलबे में दबकर हुईं
बैंकॉक में भूकंप के झटकों से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई थी। देश में भूकंप के चलते 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 32 लोग घायल हैं। इसके अलावा 83 लोग लापता हैं। भूकंप में मरने वालों में सबसे ज्यादा निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले श्रमिक हैं। बचाव दल यहां अभी मलबे में शवों को खोज रहे हैं। अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें