फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें पड़ोसी मुल्क की: अफगानिस्तान के परवान प्रांत में बाढ़ से 32 की मौत, बांग्लादेश में हादसों में 10 मरे

Mon, 15 Aug 2022 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल/ढाका

सार

बांग्लादेश में सोमवार के दो अलग-अलग हादसों में करीब सात लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा ढाका के उत्तरा इलाके में हुआ। दूसरा हादसा ढाका के चौकबाजार इलाके में हुआ। यहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dhaka - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में परवान प्रांत के शिनवारी और सिया गार्ड जिलों में बाढ़ में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 20 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। प्रांतीय सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख शम्स रहमान सादिककी ने कहा कि सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। अफगानिस्तान में भारी मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपा रखा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बांग्लादेश में सोमवार के दो अलग-अलग हादसों में करीब सात लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा ढाका के उत्तरा इलाके में हुआ। यहां बस रैपिड ट्रांजिट प्रोजेक्ट के काम के दौरान एक गार्डर सड़क पर चलती कार पर गिर गया। इसमें बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गार्डर को क्रेन उठाकर रख रही थी। तभी अचानक क्रेन से गार्डर छूट गया और नीचे आकर गिरा।

दूसरा हादसा ढाका के चौकबाजार इलाके में हुआ। यहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके से शव बरामद किए। चार शवों की पहचान हो गई है, जबकि दो अन्य की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में बाढ़ से हाल बेहाल
अफगानिस्तान में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने पिछले कई दिनों में देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में स्थित तीन प्रांतों में बड़ी संख्या में गांवों और कस्बों को प्रभावित किया है। करीब दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत के एक गांव में आई भारी बाढ़ में महिलाओं और बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। पिछले एक महीने में अफगानिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 400 लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें