फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया: मूनी बीच पर लापता हुए तीन भारतीयों में से दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनी बीच पर लापता हुए तीन भारतीयों में से दो के शव मिले - फोटो : News.com.au

ऑस्ट्रेलिया में मूनी बीच पर लापता हुए तीन भारतीयों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अन्य की तलाश अभी जारी है। तीनों अपने ही परिवार के बच्चों को बचाने के लिए पानी में कूदे थे लेकिन लहरों में फंस गए। बच्चों को बचाव दल ने बचा लिया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सोमवार की है। बचाए गए बच्चों में दो लड़कियां हैं, एक की उम्र 15 साल और दूसरी की उम्र 17 साल है।


 

ब्रिस्बेन और सिडनी में रहने वाले भारतीय परिवार तेलंगाना के हैदराबाद से हैं। मृतकों की पहचान घोसुद्दीन (45), उनका दामाद जुनैद (28) और राहत (35) के तौर पर हुई है। सभी छुट्टियां मनाने के लिए यहां आए थे। इनके परिवार की लड़कियां पानी में नहाने गई थीं लेकिन डूब गईं। उन्हें बचाने के लिए गए तीनों व्यक्ति भी लहरों की चपेट में आ गए थे। सोमवार को रात होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया और मंगलवार को दोबारा शुरू हुआ।


वहां मौजूद लोगों में ले एक मिशेल कोलार्ड का कहना है कि दो लोग पानी में गए और लहरों में फंस गए। उसने कहा कि स्थानीय लोग भी लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं और खोजकर्ताओं की मदद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next