फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कोई चीन को हुक्म नहीं दे सकता कि उसे क्या करना चाहिए, क्या नहीं: शी जिनपिंग

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति ने कम्युनिस्ट पार्टी की योजनाओं की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में अधिक सुधार करने का वादा किया। साथ ही दुनिया को चेतावनी भी दी कि कोई भी चीन को हुक्म नहीं दे सकता कि उसे क्या करना चाहिए। 



दिवंगत नेता डेंग जियाओपिंग द्वारा दिसंबर 1973 के कार्यकाल में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की बात करते हुए जिनपिंग ने कहा कि वन पार्टी सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल में जिनपिंग ने कहा, "समाजवाद का बड़ा बैनर चीनी क्षेत्र पर हमेशा लहराता रहेगा।"


उन्होंने कहा, "चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व समाजवाद का सबसे आवश्यक रूप है, जिसमें चीनी विशेषताएं हैं। साथ ही चीनी विशेषताओं के साथ समाजवादी व्यवस्था की भी विशेषताएं हैं।"   


जिनपिंग का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब चीन का अमेरिका के साथ व्यापार में उतार चढा़व चल रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहे व्यापार युद्ध पर जी-20 वार्ता के बाद 90 दिनों के लिए रोक लगी है। 


शी ने कहा, "कोई भी ऐसी स्थिति में नहीं है जो चीन के लोगों को हुक्म दे सके कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हम उसमें दृढ़ता से सुधार करेंगे जिसमें सुधार करना चाहिए और किया जा सकता है,  जिसमें सुधार नहीं किया जा सकता और न ही किया जाना चाहिए, उसमें हम सख्ती से सुधार नहीं करेंगे।" 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next