फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइबेरिया: धार्मिक समारोह में भगदड़ से 29 की मौत, चाकुओं से लैस अपराधियों ने किया था हमला

Fri, 21 Jan 2022 12:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मोनरोविया।

सार

यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रपति जॉर्ज विया ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के घनी आबादी वाले इलाके में एक धार्मिक समारोह में मची भगदड़ में 11 बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 29 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता मोसेस कार्टर ने बताया कि बुधवार रात लगभग नौ बजे चर्च में आयोजित समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों पर चाकुओं से लैस अपराधियों के एक गिरोह ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना न्यू क्रू टाउन नामक समुद्र तट क्षेत्र में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिडेम्पशन अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रपति जॉर्ज विया ने घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें