फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में मूसलधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, 28 लोगों की मौत

Tue, 16 Jul 2019 03:14 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीओके में बाढ़ - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मूसलधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से नीलम घाटी में बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त हो गईं हैं। विभिन्न हादसों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, बादल फटने की घटना में घाटी के लास्वा इलाके में 150 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों लोग बाढ़ में बह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण आई बाढ़ में दो मस्जिदें पूरी तरह तबाह हो गईं। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

पकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि उसने सोमवार को एक गांव में फंसे 52 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। अभी भी कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन, आपद प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं। अखबार के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में अभियान निदेशक सादुर रहमान कुरैशी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने संख्या में इजाफे की आशंका भी जताई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में 10 इस्लामिक मिशनरी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें