फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में तेज बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत, 400 से अधिक घायल

Mon, 01 Apr 2019 08:24 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल मे भर्ती घायल - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल में बारिश और भयंकर तूफान की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 400 अन्य घायल हो गए। नेपाल सेना के प्रवक्ता यम प्रसाद धकल ने बताया कि नेपाल में रविवार को आंधी-तूफान में 27 लोग मारे गए हैं जबकि 400 से अधिक घायल हैं।

विज्ञापन



यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल सेना के प्रवक्ता ने आगे बताया कि हमने आपात स्थिति के लिए 2 एमआई 17 हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाई मोड पर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रभावित इलाकों में सेना के 100 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। बचाव अभियान जारी है। खबरों के मुताबिक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें