फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: जर्मनी में सशस्त्र तख्तापलट की योजना के शक में 25 संदिग्ध चरमपंथी गिरफ्तार

Thu, 08 Dec 2022 04:51 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इन संदिग्ध चरमपंथियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में 3,000 अधिकारियों ने देश के 16 में से 11 राज्यों की 130 जगहों पर तलाशी ली।
विज्ञापन
जर्मनी में सशस्त्र तख्तापलट की योजना नाकाम - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को हजारों पुलिस अधिकारियों ने सशस्त्र तख्तापलट की योजना बनाने वाले संदिग्ध घोर दक्षिणपंथी चरमपंथियों के खिलाफ छापेमारी की। ये चरमपंथी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते थे। इस छापेमारी में 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इन संदिग्ध चरमपंथियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में 3,000 अधिकारियों ने देश के 16 में से 11 राज्यों की 130 जगहों पर तलाशी ली। कार्रवाई में 22 जर्मन नागरिकों व एक रूसी समेत 3 अन्य को आतंकी गुट में सदस्यता के शक में गिरफ्तार किया गया।  

संविधान को नहीं मानता समूह
जर्मनी के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा, घोर दक्षिणपंथी चरमपंथी समूह हिंसक तख्तापलट की विचारधारा से प्रेरित था। इनके अनुयायी जर्मनी में युद्ध के बाद के संविधान को अस्वीकार करते हैं और चुनी हुई सरकार को गिराने का आह्वान देशभर में करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें