उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार देर रात एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय पुलिस के हवाले से यह खबर दी है।
खबर में अनुसार, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अहसान उल हक ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी जिले कोहिस्तान की कुंडिया तहसील के बगरा इलाके में यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव कर्मियों की टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। फिलहाल इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।