फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Wildfires: अमेरिका के जंगल की आग में अब तक 24 की मौत, आग पर काबू पाने की कवायद तेज; जानें सबकुछ

Mon, 13 Jan 2025 09:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, लॉस एंजिलिस (अमेरिका)

सार

मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है और हजारों घर तबाह हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसके मद्देनजर अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 16 लोग लापता हैं और इनकी संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन


US Fire - फोटो : PTI
आइए 10 बिंदुओं में जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ...
  1. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बुधवार तक भीषण आग की स्थिति के लिए उच्च श्रेणी की चेतावनी जारी की है। 
  2. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
  3. पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की गति 113 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
  4. आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 
  5. पैलिसेड्स क्षेत्र में आग के कारण आठ लोगों की जान चली गई।
  6. ऐसे ही ईटॉन क्षेत्र में आग के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है।
  7. अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। 
  8. एक केंद्र स्थापित किया गया है, जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
  9. अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।
  10. जो बाइडन ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है तो डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।

US Fire - फोटो : PTI
आग के और प्रचंड होने की आशंका
मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

US Fire - फोटो : PTI
कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका
लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है और पैलिसेड्स से चार लोग लापता हैं। लूना ने कहा कि रविवार सुबह कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है और अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें