फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: श्रीलंका में आठ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार; यूरोपीय देश के रेस्तरां में लगी आग, छह लोगों की मौत

Sun, 12 Jan 2025 09:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र (श्रीलंका) के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति से मिली। श्रीलंका की नौसेना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार रात को मन्नार के उत्तर के समुद्री क्षेत्र में शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं।

विज्ञापन


यूरोपीय देश के रेस्तरां में लगी आग, छह लोगों की मौत
चेक गणराज्य के उत्तरी हिस्से में एक रेस्तरां में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि प्राग के उत्तर में लगभग 100 किलोमीटर (63 मील) की दूरी पर स्थित मोस्ट शहर में शनिवार को ‘यू कोजोटा’ रेस्तरां आधी रात से पूर्व आग लगने के समय खुला था। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि संभवतः आग का कारण गैस हीटर का पलट जाना था। आगू पर एक बजे तक काबू पाया जा सका और उसमें 60 से अधिक दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। झुलसे लोगों को मोस्ट और आस-पास के शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। रविवार सुबह मौके का दौरा करने के बाद गृहमंत्री विट राकुसान ने कहा कि रेस्तरां और समीप के एक अपार्टमेंट से करीब 30 लोगों को बाहर निकाला गया। मोस्ट के महापौर मारेक हर्वोल ने कहा कि यह शहर के हाल के इतिहास की सबसे बुरी त्रासदी है।

पाकिस्तान में 9 आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई के बारे में सेना ने रविवार को कहा, अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दहशतगर्दों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दो अन्य को गिरफ्तार भी किया गया। सेना ने कहा कि शनिवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के दोसल्ली और एशम इलाकों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया। पहला अभियान दोसल्ली में चलाया गया, जहां छह आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई एशम इलाके में हुई। यहां सुरक्षा बलों ने भीषण गोलीबारी के बाद तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


मेक्सिको में 6.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको में भूकंप के झटके लगने की खबर है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रविवार की सुबह दक्षिण-पश्चिमी मेक्सिको में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। हालांकि, भूकंप से गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र एक्विला से 21 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकेन राज्यों की सीमा के पास 34 किलोमीटर की गहराई पर था। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, भूकंप की खबर के बाद आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाने वाली टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया। 

क्रीमिया के पास केर्च जलडमरूमध्य में तेल का रिसाव जारी, रूस ने इमरजेंसी टास्क फोर्स गठित की
रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में तूफान के कारण तीन हफ्ते से भी अधिक समय पहले दो टैंकर टकराए थे। इस कारण कई टन ईंधन समुद्री पानी में मिल गया। केर्च जलडमरूमध्य में तेल रिसाव का पता लगने के एक महीने बाद भी तेल को रोकने में सफलता नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक हालात को नियंत्रित करने के लिए रूस ने आपातकालीन दल का गठन किया है। रविवार को इस इमरजेंसी टास्क फोर्स के अधिकारी प्रभावित इलाके में पहुंचे। इस दल में रूसी सरकार के मंत्री अलेक्जेंडर कुरेनकोव भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती तमन बंदरगाह के पास पैदा हुई है। यहां वोल्गोनेफ्ट-239 टैंकर के क्षतिग्रस्त हिस्से से समुद्र में ईंधन का रिसाव जारी है। टैंकर में बचे ईंधन को पिछले हिस्से से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा के बाद इसे 'हालिया वर्षों में सामने आई सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौती' के रूप में स्वीकार किया था।

जर्मनी में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत
उत्तर-पूर्वी जर्मीनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को उत्तर-पूर्वी जर्मनी में एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बर्लिन से लगभग 100 किलोमीटर दूर प्रेंज़लाऊ के पास A11 राजमार्ग पर एक इंटरचेंज के पास हुई, जहां बस पार्किंग स्थल की ओर जाने वाले निकास द्वार से मुड़ी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो दुर्घटना में बस पलट गई और यह माना जा रहा है कि कोई अन्य वाहन इसमें शामिल नहीं था। दुर्घटना के कारण का पता तुरंत नहीं चल पाया है। बस में दुर्घटना के समय 14 या 15 लोग सवार थे, लेकिन बस के मार्ग के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। A11 राजमार्ग बर्लिन को पोलैंड के स्ज़ेसिन शहर से जोड़ता है।

ब्राजील में साओ पाउलो में श्रमिकों की बस्ती पर हमले में दो की मौत
ब्राजील की पुलिस साओ पाउलो राज्य में श्रमिकों की बस्ती पर हुए हमले में दो लोगों की मौत की जांच कर रही है। ब्राजील के भूमिहीन श्रमिक आंदोलन ने कहा कि 10 हमलावरों ने साओ पाउलो से लगभग 145 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित ट्रेमेम्बे शहर में एक बस्ती पर हमला किया और शुक्रवार रात समूह के सदस्यों पर गोलीबारी की। इस हमले में 28 वर्षीय ग्लीसन बारबोसा डी कार्वाल्हो और 52 वर्षीय वाल्दिर डो नैसिमेंटो की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में स्थानीय पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की गवाही के अनुसार, संदिग्धों ने कारों और मोटरसाइकिलों से उन पर गोलीबारी की।

बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट ने श्रम मामलों को रद्द करने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को कहा कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ पांच श्रम कानून मामलों को रद्द करने वाला उच्च न्यायालय का फैसला सही था और उसमें कोई कानूनी कमजोरी या हस्तक्षेप नहीं था। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने पिछले महीने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने फैसले का पूरा विवरण प्रकाशित किया, जिसमें कहा गया कि उच्च न्यायालय का फैसला कानूनी दृष्टि से सही था।

साल 2020 में नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने इन मामलों को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में अपील की थी, और अदालत ने उनके पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद, पिछले साल अक्टूबर में अदालत ने उन मामलों की कार्यवाही रद्द कर दी थी। सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय विभाग में पांच याचिकाएं दायर की थीं। यूनुस ने 1983 में ग्रामीण टेलीकॉम नामक एक गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना की थी।

फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में दो ट्रामों की टक्कर, कई घायल
फ्रांस के एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में दो ट्रामों की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, यह टक्कर दोपहर के समय सेंट्रल ट्रेन स्टेशन के पास एक सुरंग में हुई। बेस-राइन फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के निदेशक रेने सेलियर ने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल तो नहीं हुए, लेकिन उन्हें सदमे और तनाव की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। आपातकालीन सेवाओं ने 130 अग्निशमन कर्मियों और 50 बचाव वाहनों को तैनात किया और एक सुरक्षा घेरा स्थापित किया।

भारत बना सांख्यिकी के लिए यूएन की समिति का सदस्य
 भारत आधिकारिक सांख्यिकी के लिए बड़े डाटा और डाटा विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की समिति का सदस्य बन गया है। यह देश की वैश्विक सांख्यिकी समुदाय में बढ़ती अहमियत और डाटा व तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर फैसले लेने की उसकी प्रतिबद्धता दिखाता है। सांख्यिकी कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा, इसका उद्देश्य बड़े डाटा लाभ-चुनौतियों का अध्ययन करना है।  

इस साल थोड़ी कमजोर रह सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था : आईएमएफ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा है कि स्थिर वैश्विक वृद्धि के बावजूद इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था थोड़ी कमजोर रह सकती है। उन्होंने कहा, इस वर्ष अमेरिकी व्यापार नीति अनिश्चित रह सकती है। जॉर्जीवा ने शुक्रवार को वार्षिक मीडिया गोलमेज बैठक में कहा, 2025 में वैश्विक वृद्धि स्थिर रहने की संभावना है और इसमें क्षेत्रीय भिन्नताएं दिखेंगी। उन्होंने कहा, हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है।  

म्यांमार की सेना के हमले में रखाइन के दर्जनों लोग मरे : यूएन
विश्व निकाय ने कहा कि इस सप्ताह म्यांमार के पश्चिमी प्रांत रखाइन में देश की सैन्य सरकार द्वारा किए गए हवाई हमले में दर्जनों लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय एकता सरकार और संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, म्यांमार सैन्य शासन ने बुधवार दोपहर को यानबी टाउनशिप के क्यौक-नी-माव गांव पर हमला किया, जिसमें लगभग 500 घर नष्ट हो गए और 40 से अधिक लोग मारे गए। सेना के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी मांगने वाले फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। हालांकि सैन्य शासन ने नागरिकों के खिलाफ अत्याचार करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह आतंकवादियों से मुकाबला कर रही है। 

आयरिश महिला की स्पेन में चट्टान से गिरकर मौत

स्पेन के मलागा इलाके में एक चट्टान से गिरकर आयरिश महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है, जब महिला (21 वर्षीय) अपने पुरुष मित्र के साथ पहाड़ पर चढ़ने का अभ्यास कर रही थी, तभी दोनों चट्टान से500 फीट नीचे गिर गए। इस हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका साथी घायल हुआ है। गिरने के दौरान पुरुष झाड़ियों से ढकी एक चट्टान को पकड़ने में कामयाब रहा, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं पहुंची। हालांकि वह घटना के बाद से सदमे में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्वतारोहियों ने पूरा दिन इस क्षेत्र में बिताया था और लौटते समय, गलती से गलत रास्ता ले लिया। घटना में जिंदा बचे युवक ने पुलिस को बताया कि वे अपना संतुलन खो बैठे और एक गड्डे में गिर गए। जांच में पता चला है कि महिला आयरिश मूल की थी। 

बुधवार रात को ओवल ऑफिस से अपना विदाई भाषण देंगे बाइडन

अमेरिका के निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार रात को ओवल ऑफिस से अपना आखिरी भाषण देंगे। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग में बाइडन अपना विदाई भाषण देंगे, जिसमें वे अपने कार्यकाल के दौरान अपनी विदेश नीति पर बात करेंगे। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

डीईएम नेताओं ने जेल में बंद कुर्द नेता से तुर्किये में की मुलाकात
तुर्किये के सबसे बड़े कुर्द समर्थक राजनीतिक दलों में से एक, पीपुल्स इक्वालिटी एंड डेमोक्रेसी पार्टी (डीईएम) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जेल में बंद कुर्द आंदोलन के प्रमुख नेता से मुलाकात की।यह मुलाकात देश में 40 साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है। बता दें कि डीईएम के तीन वरिष्ठ नेताओं ने ग्रीस की सीमा के पास एडिरने जेल में पार्टी के पूर्व सह-अध्यक्ष सेलाहतिन डेमिरटस से मुलाकात की। डेमिरटस को 2016 में आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय समेत अधिकांश पर्यवेक्षकों ने इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बताया है। यह मुलाकात दो हफ्ते बाद हुई है, जब डीईएम के सदस्यों ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के कैद प्रमुख अब्दुल्ला ओकलान से मुलाकात की थी।

तुर्किये के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह
गौरतलब है कि पीकेके ने 1980 के दशक से तुर्किये राज्य के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह किया है, जबकि डीईएम वामपंथी कुर्द राष्ट्रवाद का प्रतिनिधित्व करती है। डीईएम और उसके पूर्ववर्ती दलों को राज्य की दमनकारी नीतियों का सामना करना पड़ा है, जिनमें निर्वाचित अधिकारियों को जेल में डालना और पार्टियों पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें