फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 118 बच्चों को गोद लेने वाली ‘लव मदर’ को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

Sun, 28 Jul 2019 02:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन में 118 बच्चों को गोद लेने वाली 54 साल की एक महिला को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। महिला का नाम ली यानशिया है जो चीन में ‘लव मदर’ के नाम से चर्चित है। यानशिया को धोखाधड़ी के आरोप में ये सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन


ली को हेबेई प्रांत के वुआन कोर्ट ने सजा के साथ करीब 2 करोड़ 67 लाख (2.67 मिलियन युआन) पर जुर्माना भी लगाया गया। बुधवार को सुनवाई के दौरान ली ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी, धमकी, जालसाजी और समाज को नुकसान पहुंचाने समेत आर्थिक गड़बड़ियों में शामिल रहने के जुर्म को कबूल कर लिया था।

कोर्ट में ली ने स्वीकारा कि अमीर बनने के लालच में उसने कई अनैतिक कामों को अंजाम दिया। इसके लिए एक पूरा गैंग बना रखा था। इनमें उसका बॉयफ्रेंड शु की भी शामिल था। उसके प्रेमी को साढ़े बारह साल की जेल हुई। 
विज्ञापन


कोर्ट ने ली के अलावा शु समेत कुल 15 लोगों को दोषी करार दिया। बाकी 14 लोगों को 4-4 साल की सजा मिली है। इन सभी लोगों ने अनाथालय के नाम पर सामाजिक कार्यकर्ता के प्रभाव का दुरुपयोग किया था।

ली एक अनाथालय चलाती है। उसने 2017 तक 118 बच्चों को गोद लिया था। ली 2006 में मीडिया की सुर्खियों में आई। तभी से ली को ‘लव मदर’ बुलाया जाने लगा। ली के प्रभाव से उसके गांव को भी लव विलेज कहा जाने लगा था।

एक तरफ जहां ली एक सामाजिक कार्यकर्ता बन रही थी, तो दूसरी तरफ अमीरी के लालच के चलते उसने वसूली जैसे काम शुरू कर दिए। वह बच्चों को निर्माण साइट पर पहुंचाती और फिर कंपनियों को ब्लैकमैल कर पैसे ऐंठती थी। 

अनाथालय के लिए ली को कई संगठन चंदा दे रहे थे। 2011 तक सरकार के पास ली के खिलाफ कई शिकायतें पहुंचीं। 2018 में ली के खाते में 20 करोड़ रुपये थे। उसके पास कई लग्जरी गाड़ियां, लैंड रोवर और मर्सिडीज बेंज मौजूद थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें