फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भयावह हो सकते हैं हालात, कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं दो करोड़ लोग

Sat, 27 Jun 2020 12:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। देश में तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो करोड़ हो सकती है। 

विज्ञापन


सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने कहा कि अमेरिका में दो करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। मौजूदा 24 लाख की तुलना में ये आंकड़ा करीब 10 गुना ज्यादा है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक यहां एक दिन में रिकॉर्ड 41,000 नए मरीज मिले हैं और 2430 मौतें भी हुई हैं। 

वहीं, इससे एक दिन पहले 37077 मामले सामने आए थे। अमेरिका में अब तक 124,410 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क में 31301, जबकि न्यू जर्सी में 14872 लोगों की जान गई है। अमेरिका में अब लगभग हर राज्य में नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कैलिफोर्निया में मरीजों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। 
विज्ञापन


एरिजोना, फ्लोरिडा और टेक्सास में पांच हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। पिछले 14 दिनों में यहां के अस्पताल 32 फीसदी तक भर गए हैं।
 कोरोना के मामले बढ़ते देख टेक्सास समेत कई राज्यों ने अनलॉक का अगला चरण टाल दिया है। 

टेक्सास में मई में रेस्तरां और कारोबार खोलने की अनुमति दी गई थी। गवर्नर ग्रैग एबॉट ने कहा कि मरीज बढ़ते देख हमें कड़ा फैसला लेना पड़ रहा है। फ्लोरिडा में पिछले दो दिनों से 10 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें