फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी: जश्न मनाने आए थे 100 से ज्यादा नाबालिग, दो की मौत, छह घायल

Mon, 06 Mar 2023 11:36 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ये घटना अटलांटा से लगभग 20 मील पश्चिम में डगलसविले शहर में हुई है। घर के मालिक के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी के 16वें जन्मदिन पर यह पार्टी आयोजित की थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से बड़ी खबर आ रही है। यहां जॉर्जिया के डगलस काउंटी में एक हाउस पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस पार्टी में 100 से ज्यादा नाबालिग शामिल होने पहुंचे थे। गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि ये घटना अटलांटा से लगभग 20 मील पश्चिम में डगलसविले शहर में हुई है। घर के मालिक के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी के 16वें जन्मदिन पर यह पार्टी आयोजित की थी। बेटी के 100 से ज्यादा दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ लोग मारिजुआना धूम्रपान करने लगे। जिसके बाद उन्होंने 10 बजे पार्टी खत्म करने का फैसला किया। इसी दौरान गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें