फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 मेमोरियल और संग्रहालय ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जलाई दो लंबी नीली रोशनी

Sat, 12 Sep 2020 08:07 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
9/11 आतंकवादी हमले को पूरे हुए 19 साल - फोटो : ANI
विज्ञापन

9/11 आतंकवादी हमले के 19 साल पूरे होने पर शहीदों को याद करते हुए न्यूयॉर्क नीली बत्ती में जगमगाता दिखा। अमेरिका के 9/11 मेमोरियल और संग्रहालय ने एक फोटो जारी की है कि जिसमें दो नीली रंग की किरणें आसमान की ओर जाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन





9/11 मेमोरियल और संग्रहालय का कहना है कि ये दो नीली रोशनी न्यूयॉर्क हादसे को याद करते हुए श्रद्धांजलि के तौर पर जलाई जाती है। ये नीली रोशनी हमें हमारे नुकसान की याद दिलाती है, ये रोशनी हमें एक साथ हमारी एकजुटता और ताकत की याद दिलाती हैं।

बता दें कि कल 9/11 की 19वीं बरसी थी। इस दिन न्यूयॉर्क की शान कहे जाने वाले वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। उस समय अल कायदा आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले को भयावह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस तरीके का हमला उससे पहले कभी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


हमले को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने चार यात्री विमानों को कब्जे में लिया और दो विमान ट्रेड सेंटर से टकरा दिए। तीसरा विमान पेंटागन पर और चौथे विमान को जंगल में गिरा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें