फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाकों से दहली अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत की मस्जिद, 62 लोगों की मौत, 60 घायल

Fri, 18 Oct 2019 04:58 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में बम धमाके हुए हैं। नंगरहार प्रांत में एक मस्जिद के अंदर दो विस्फोटों में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने धमाकों की पुष्ट की है। 
 



पूर्वी अफगानिस्तान में पुलिस मुख्यालय के पास एक ट्रक में बुधवार को विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी। लगभग 20 छात्र और छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट से कई लोग प्रभावित हुए और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता असदुल्लाह दौलतजाई ने बताया था कि पुलिस मुख्यालय की इमारत के पास हुए बम विस्फोट की चपेट में आकर नजदीक का एक मदरसा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें