फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौ सेना ने गिरफ्तार किए 18 भारतीय मछुआरे, अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का लगाया आरोप

Sun, 23 Jun 2024 04:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
मछुआरों की नाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैधर तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात तलाशी अभियान के दौरान मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीप समूह के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कांकेरसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया।  

पिछले हफ्ते श्रीलंकाई नौसेना ने इसी तरह के आरोप में चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध मछली पकड़ने के लिए 2024 में अब तक 182 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी 25 नौकाएं जब्त की गई हैं। पिछले साल 2023 में 240 से 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने कहा कि भारती द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा की जाएगी, जब वह 20 जून को यहां आएंगे। 

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। श्रीलंका के नौसैनिकों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए उनकी नौकाओं को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें