फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में ईद की नमाज के दौरान भागे 17 कैदी, पुलिस गोलीबारी में एक की मौत

Fri, 30 Jun 2023 03:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

जब पाकिस्तान ईद मना रहा था तो उसके एक प्रांत बलूचिस्तान में नमाज के दौरान 17 कैदी भाग गए। कैदियों को रोकने के लिए गोलीबारी भी की गई इसमें कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब पाकिस्तान ईद मना रहा था तो उसके एक प्रांत बलूचिस्तान में नमाज के दौरान 17 कैदी भाग गए। कैदी बलूचिस्तान की चमन जेल से फरार हो गए इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की इसमें एक कैदी की मौत हो गई। वहीं बलूचिस्तान जेल महानिरीक्षक मलिक शुजा कासी ने कहा कि हिंसा और गोलीबारी में कुछ पुलिस गार्ड और कैदी घायल हो गए।

विज्ञापन


कैदियों ने पहले ही भागने की योजना बनाई थी
शुजा कासी ने बताया कि गुरुवार को जेल में ही खुली जगह पर ईद के मौके पर नमाज अदा की जा रही थी, तभी कुछ कैदी वहां से भाग निकले। उन्होंने आगे बताया कि जाहिर तौर पर इन कैदियों ने भागने की योजना बनाई थी और ईद की नमाज के दौरान इसे अंजाम दिया। ईद की नमाज के लिए अपनी बैरक के बाहर ही उन्होंने पुलिस गार्डों पर जानलेवा हमला कर दिया था।

बाहर से मिली होगी मदद- पुलिस
आगे उन्होंने बताया कि हालांकि जेल में तैनातपुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश भी की और उन्होंने फायरिंग की लेकिन 17 कैदी भागने में सफल रहे जबकि एक मारा गया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी योजना सफल बनाने के लिए बाहर से मदद मिली थी। 
विज्ञापन


ईरान में भाग जाने की आशंका
काजी ने बताया कि जो कैदी भागे उनमें कुछ आतंकवादी गतिविधियों के लिए सजा काट रहे थे। उन्होंने कहा कि चमन जेल ईरान के सीमावर्ती शहर के करीब है और सुरक्षा बलों को शक है कि कैदियों ने साथियों की मदद से सीमा पार की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें