फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 वियतनामी पर्यटक ताइवान पहुंचते ही लापता, तलाश शुरू

Wed, 26 Dec 2018 04:01 PM IST
Shilpa Thakur ताइवान, भाषा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.co
विज्ञापन

ताइवान से 152 वियतनामी पर्यटक लापता हो गए हैं। उनकी तलाश ताइवान के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। सभी लोग पर्यटन वीजा पर यहां आने के बाद से लापता हैं। खबरों के मुताबिक, हो सकता है वे यहां अवैध रूप से काम करने के लिए आए हों। यह पर्यटक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया से ताइवान आने के लिये ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से तीन साल पहले शुरू की गई एक पहल के तहत जारी वीजा पर यहां आए थे। 

विज्ञापन


ताइवान की नेशनल इमीग्रेशन एजेंसी के मुताबिक, सप्ताहांत में दक्षिणी काओसुइंग शहर में कुल 153 वियतनामी नागरिक पहुंचे थे और इनमें से सिर्फ एक का पता चल सका है। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘एजेंसी ने एक कार्यसमूह गठित किया है और यह पता लगाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है कि लापता पर्यटक कहां हैं और उनके पीछे किस समूह का हाथ है।’ 

स्थानीय मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है ये वियतनामी अवैध रूप से काम करने के लिये ताइवान आए हों। आव्रजन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें प्रत्यर्पण और यहां आने पर तीन से पांच साल तक की पाबंदी झेलनी पड़ सकती है। पर्यटन ब्यूरो के मुताबिक, करीब 150 पर्यटक पहले भी इस कार्यक्रम के तहत लापता हो गए थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कितनों का पता चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें