फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो  के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 02 Dec 2019 06:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक गिरजाघर (चर्च) में रविवार को हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती पूर्वी सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया।

विज्ञापन


बयान में कहा गया, ‘दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।’ सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सैनिक, हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम देकर स्कूटर से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फरवरी से ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें