अफगानिस्तान में हुए एक आत्मघाती कार बम धमाके में 10 अफगान पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। तालिबान ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत की राजधानी में बड़े स्तर पर हमला शुरू कर दिया है।
इस साल तालिबान ने अधिकतर प्रांतों में अपनी पहुंच बढ़ा ली है। नाद अली जिले के पुलिस प्रमुख हाजी मर्जान ने बताया कि यह धमाका दिन में करीब 11.30 बजे हुआ।
इससे पहले तालिबान ने शहर के कई पुलिस चेकप्वाइंट को निशाना बनाया था। मर्जान ने बताया कि उनके भाई और 10 पुलिसकर्मी सहित कुल 14 लोगों की इस हमले में जान चली गई।