फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति शी इस हफ्ते आएंगे भारत 

Mon, 10 Oct 2016 05:43 PM IST
एजेंसी/बीजिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे। यहां वह गोवा में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13 से 17 अक्तूबर के इस दौरे में शी सबसे पहले कंबोडिया जाएंगे, उसके बाद बांग्लादेश और फिर अंत में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने गोवा पहुंचेंगे। गोवा में शी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह बम्सटेक (बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड) के राष्ट्र प्रमुखों से भी भेंट करेंगे। इन सभी को गोवा सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और बहु क्षेत्रीय तकनीकी तथा आर्थिक सहयोग हेतु बिम्सटेक देशों के 11 राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे।

ब्रिक्स सम्मेलन 15 अक्तूबर से शुरू होगा और अगले दिन समापन दिवस पर बिम्सटेक देश भाग लेंगे। शी का बांग्लादेश दौरा इस मायने में अहम है क्योंकि दोनों देशों के बीच इस स्तर का पिछला दौरा 30 साल पहले वर्ष 1986 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें