फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियतनाम में भूस्खलन की वजह से 13 लोगों की मौत, चार लापता

Mon, 19 Nov 2018 11:44 AM IST
भाषा, हनोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उष्णकटिबंधीय चक्रवातीय तूफान के बाद बारिश के कारण दक्षिण-मध्य वियतनाम में हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की जान गई है जबकि चार अन्य लापता हैं। खान्ह होआ प्रांत के आपदा अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने और ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए 600 सैनिकों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चक्रवातीय तूफान ‘तोराजी’ के कारण हुई भारी बारिश की वजह से कई मकान ढह गए और रविवार को न्हा तरांग के आस-पास के गांवों में कुछ लोग मलबे में दब गए। वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को एक बयान में कहा कि रविवार की रात तूफान कमजोर हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें