फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च की छत गिरने से दक्षिण अफ्रीका में 13 लोगों की मौत

Fri, 19 Apr 2019 09:27 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी शहर डरबन के पास स्थित एक गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान छत के ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवारर शाम उत्तर डरबन के डलांगुबो शहर में हुई। भारी बारिश के बाद गिरजाघर की छत ढह गई। 
विज्ञापन


प्रांतीय पारंपरिक मामलों के विभाग के प्रवक्ता लेनॉक्स मबासो ने कहा, ‘बीती रात भारी बारिश के कारण इमारत की छत ढह गई जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हुई है।’ 

क्वा-जुलु नटाल प्रांत के आपात सेवा के प्रवक्ता रॉबर्ट मैककेंजी ने ट्वीट किया, ‘ऐसी त्रासदी नहीं देखी। 13 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग का इलाज चल रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें