फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्डन में आग लगने से 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं

Mon, 02 Dec 2019 07:37 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉर्डन में आग लगने से 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत - फोटो : Pakistan Media
विज्ञापन

जॉर्डन में एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लगी है। इस आग में 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आग सोमवार की सबह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जिसपर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जहां पर आग लगी थी वहां दो पाकिस्तानी खानदान रहते थे। तुर्की मीडिया के अनुसार इस आग में 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 

आग की वजह से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा की पूरी जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें