उत्तरी चीन के शान्सी प्रांत में एक पर्यटक स्थल में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। प्रांत की सरकार ने कहा कि शान्सी प्रांत की राजधानी ताएयुवान के शिआओशनयान गांव में एक बजे टायटानशान इलाके में एक प्रदर्शनी कक्ष आग की चपेट में आ गया।
शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी की हालत स्थिर है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) का 71वां स्थापना दिवस और मध्य शरद ऋतु समारोह के लिए गुरुवार को आठ दिन की छुट्टी घोषित होने के बाद लाखों की संख्या में लोग पर्यटक स्थलों में हैं।